Posts

JNU ATTACK

*आई एम एफ़ फॉर पीस एंड हारमनी* के सभी सदस्य और शुभ चिंतक कल रात प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,  दिल्ली में छात्रों व अध्यापकों पर हुए घातक कायराना हमले की कठोर शब्दों में निंदा करता है तथा सरकार से मांग करता है कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायिक कार्यवाही करे । जे एन यू छात्र संघ की अध्यक्ष तथा अन्य छात्रों को गम्भीर चोटें आई है उनके प्रति हमारी संवेदना तथा सहानुभूति है। हम सरकार से मांग करते है कि देशभर के यूनिवर्सिटी कैंपस को हर प्रकार का सुरक्षित वातावरण दिया जाए ताकि सभी छात्र वहाँ अपनी शिक्षा सुरक्षित वातावरण में प्राप्त कर सकें। महात्मा बुद्ध, महावीर, ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती, हज़रत निजामुद्दीन, स्वामी विवेकानद और महात्मा गांधी के देश मे संवाद को छोड़ कर हिंसा के रास्ते को कभी भी उचित नही कहा जा सकता । वैचारिक विरोध है तो संवाद से सुलझाया जाए हिंसा से नहीं. सफ़दर हाश्मी अध्यक्ष: आई एम एफ़ फॉर पीस एंड हारमनी स्योहारा, बिजनौर 06.01.2020